31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयुक्त राष्ट्र का चौंकाने वाला खुलासा, प्रवासियों के लिए सबसे बुरा साल, हजारों की गई जान

उनके मुताबिक भूमध्य सागरीय देशों में रह रहे 1,549 प्रवासियों की मौत हुई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 6:51 PM IST

united nations says more than 1540 immigrants has to suffer this year

संयुक्त राष्ट्र का चौंकाने वाला खुलासा, प्रवासियों के लिए सबसे बुरा साल, हजारों की गई जान

रोम। संयुक्त राष्ट्र प्रवासी समिति ने प्रवासियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2018 में प्रवासियों को सबसे ज्यादा ठोकरें खानी पड़ीं हैं। उनके मुताबिक भूमध्य सागरीय देशों में रह रहे 1,549 प्रवासियों की मौत हुई है।

इस वर्ष 29 अगस्त तक 68,000 से ज्यादा प्रवासी आए यूरोप

वहीं 2017 में इसी समयांतराल में 2,434 लोगों की मौत हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने शुक्रवार को कहा, इस वर्ष 29 अगस्त तक 68,000 से ज्यादा प्रवासियों ने समुद्री रास्ते से यूरोप में प्रवेश किया, जिनमें 28,579 प्रवासी स्पेन गए, जो इस वर्ष किसी भी देश में सर्वाधिक है।

आईओएम की ओर से जारी ये आकंड़े

आपको बता दें कि आईओएम ने आगे जानकारी दी है कि इस साल इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रवासियों की संख्या पिछले वर्ष इसी अंतराल में आने वाले प्रवासियों के आधे से कम है। एजेंसी ने ये भी बताया कि अभी तक 42 फीसदी प्रवासी आने के बावजूद स्पेन में अगस्त में भी समुद्री आव्रजक लगातार आ रहे हैं। ये संख्या इटली में प्रवासियों की बढ़ती संख्या से छह गुना से भी ज्यादा और यूनान से दोगुनी है।

ये भी पढ़ें:- विदेशों में रह रहे पाकिस्तानी भी करेंगे वोटिंग, ईसीपी ने शुरू की ये योजना

हिंसाग्रस्त सीरिया से जाते हैं सबसे ज्यादा समुद्री प्रवासी

बताया जा रहा है कि इटली में अगस्त अंत तक आने वाले प्रवासियों के आने की दर पिछले पांच सालों में सामान्य गर्मी के मौसम में सबसे कम है। आईओएम के मुताबिक इटली के आंतरिक मंत्री ने आंकड़े बताते हुए कहा कि इटली में 2018 में समुद्री मार्ग से 19,874 प्रवासी आए जो 2017 में इसी अंतराल में आए प्रवासियों से 79.95 फीसदी कम है। सबसे ज्यादा समुद्री प्रवासी हिंसाग्रस्त सीरिया से जाते हैं और इटली जाने के लिए भूमध्य सागरीय क्षेत्र पार करते हैं।

ये भी पढ़ें:- जर्मनी: तेल रिफाइनरी में भयानक धमाके से लगी आग, इलाके में जारी किया गया अलर्ट