25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का संकट: अमरीका में 24 घंटे में 1150 लोगों की मौत, स्पेन और इटली में हालात बदतर

Highlights इटली में इस वायरस से अब तक 16 हजार की गई जान। स्पेन में अब तक 13 हजार लोगों ने गंवाई जान। दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 74,654 तक पहुंचा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Apr 2020, 3:20 PM IST

corona virus

चीन में कोरोना वायरस की जांच के लिए हजारों कर्मी वुहान में भेजे गए है।

वाशिंगटन। कोरोना वायरस की मार सबसे अधिक यूरोपीयन देशों को पड़ी है। अमरीका, ब्रिटेन, स्पेन, इटली में इस संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। अमरीका में सोमवार को 24 घंटे के अंदर 1150 लोगों की जान चली गई। इससे एक दिन पहले यहां पर 1200 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ अमरीका में अब तक 10,871 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते मौत का आंकड़ा 74,654 पहुंच गया है।

Coronavirus: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती कराया

इस समय 1,346,036 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इटली में इस वायरस से अब तक 16 हजार जबकि स्पेन में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इटली में संक्रमण होने की दर स्पेन के मुकाबले कम हुई है। इटली और स्पेन में हालात पर काबू पाने के लिए मेडिकल कर्मी दिन रात मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं।

अमरीका में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 367,004 पहुंच चुकी है। इनमें से 8,879 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। अमेरिका का प्रमुख शहर न्यूयॉर्क इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 131,916 पहुंच चुकी है। अब तक यहां 4,758 लोगों की जान जा चुकी है।

फ्रांस में 8,911 लोग कोरोना वायरस से मारे जा चुके हैं। यूके का हाल भी बुरा है। यहां पीएम बोरिस जॉनसन के अलावा 51,608 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यहां अब तक 5,373 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन की बात करें तो यहां पर मौत के आंकड़े में कोई बदलाव नहीं आया है। यहां मरने वालों की संख्या 3,331 के साथ लगभग स्थिर हो चुकी है।