वाशिंगटन। अश्वेत जार्ज फ्लॉयड (George Floyd) की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमरीका में कई जगहों पर प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शन की आग वाइट हाउस (White House) तक भी पहुंची। जिसके कारण ट्रंप को इसे संभालने के लिए नेशनल गार्ड (National Guard) की तैनाती करनी पड़ी है। करीब 17 हजार अमरीकी जवानों को प्रदर्शन रोकने के लिए उतारा गया।