ट्रंप ने कहा कि यूरोप में कोरोना वायरस के कई मामले देखें गए, क्योंकि वहां की सरकार चीन से आने वाले लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगा पाई, जहां से कोरोना वायरस महामारी शुरू हुई थी। गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस से अभी तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 1135 मामलों की पुष्टि हुई है। ट्रंप का यह बयान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बुधवार को कोरोनोवायरस को "महामारी" घोषित करने के बाद आया।