26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने लीबिया के नेता सलाह बदी को ब्लैकलिस्ट में डाला

बदी पर आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाया, लीबिया को अस्थिर करने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Nov 2018, 9:52 AM IST

libya

अमरीका ने लीबिया के नेता सलाह बदी को ब्लैकलिस्ट में डाला

वाशिंगटन।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया के नेता सलाहा बदी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उस पर यात्रा और आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमरीका का कहना है कि लीबिया को अस्थिर करने के प्रयास जारी हैं। इसमें बदी शामिल हैं। गौरतलब है कि गद्दाफी की मौत के बाद से अमरीका और यूएन की पीस फोर्स देश में शांति कायम करने का प्रयास कर रहीं हैं।

लड़ाकों की मदद से हिंसा फैला रहा है

अमरीका का आरोप है कि इन परिस्थितियों में बदी लगातार अपने लड़ाकों की मदद से हिंसा फैला रहा हैं। अमरीका का कहना कि उससे कई बार वार्ता की कोशिश नाकाम हो चुकी हैं। ऐसे में बदी को काली सूची में डालने का फैसला किया गया। सलाह पर आरोप है कि अगस्त और सितंबर 2018 में उसने त्रिपोली में भारी मारकाट मचाई। इसमें करीब 120 आम नागरिकों की मौत हो गई।

यात्रा और आर्थिक प्रतिबंध लगाया

सलाह पर यात्रा और आर्थिक प्रतिबंध लगाया गया है। यूएन ने पूरे विश्व समुदाय को संदेश दिया है कि वह लीबिया में आशांति फैला रहे सलाह को किसी तरह की मदद न दें। 17 फरवरी क्रांति के दौरान बदी लीबिया जनरल नेशनल कांग्रेस और मिस्रता में एक क्रांतिकारी नेता के तौर पर सदस्य था। वह 2014 में खलीफा हफ्तर के दिग्गज ऑपरेशन के खिलाफ लीबिया डॉन के ऑपरेशन में भी शामिल था।