बुकर ने बताया कि शुक्रवार शाम से छात्रा के परिजन उसका फोन मिला रहे थे, लेकिन वह लग नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। छानबीन के दौरान घटनास्थल से छात्रा का फोन बरामद हुआ। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला कि छात्रा शनिवार देर रात 1.35 बजे गैराज में दाखिल हुई थी।