10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
पनामा पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति जुआन से की बातचीत
Play video

पनामा पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति जुआन से की बातचीत

पांच दिवसीय लैटिन अमरीकी देशों के दौरों के क्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पनामा पहुंच गए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 May 2018, 8:28 AM IST

नई दिल्‍ली। अपने कार्यकाल में पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर विदेश गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने डेलिगेशन के साथ पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वेरेला रोड्रिगुएज से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वेरेला रोड्रिगुएज और उपराष्ट्रपति इसाबेल डे सेंट मालो डी अल्वाराडो ने उपराष्ट्रपति वेंकैया का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति नायडू ने उनके साथ मुलाकात में भारत और पानमा के संबंधों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच व्‍यापार, रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, कला, संस्‍कृति, साहित्‍य और बेहतर तालमेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उसके बाद नायडू जुआन के साथ पनामा नहर का भी दौरा किया। आपको बता दें कि भारत और पनामा एक-दूसरे के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं। पनामा में उपराष्ट्रपति नायडू छात्रों को भी संबोंधित करेंगे।