
नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ऐतिहासिक ट्रम्प-किम शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रम्प ने जी 7 शिखर सम्मेलन में अपनी हाल की उपस्थिति के बारे में बाताया। उन्होंने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन भी अच्छे नतीजों वाला रहा।
वहीं, इस बैठक की वायरल हो रही तस्वीर पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम लोग केवल बातें कर रहे थे और दस्तावेजों का इंतजार कर रहे थे। मीडिया में आई तस्वीर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप कुर्सी पर बैठे और अन्य राष्ट्राध्यक्ष उन्हें घेर कर खड़े दिखाई दे रहे थे। बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन 8-9 जून को कनाडा के क्यूबेक में आयोजित हुआ था।