
फ्लोरियाना। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को लुका में माल्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वह सर्बिया का दौरा खत्म करने के बाद माल्टा पहुंचे हैं। आगमन पर, वेंकैया नायडू ने माल्टा के फ्लोरियाना में भारतीयों को संबोधित किया। समारोह में बोलते हुए, नायडू ने कहा कि जहां भी भारतीय समुदाय दुनिया में चला गया है,उन्होंने समाज के साथ अच्छी तरह से एकीकृत किया है और अपनी मातृभूमि को नाम और प्रसिद्धि भी दिलाई है।