
नई दिल्ली। अमरीका का किलाएवा ज्वालामुखी दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। सक्रिय ज्वालामुखी होने के कारण समय-समय पर इसमें हलचलें होती रहती हैं। एक बार फिर ये ज्वालामुखी अपने भयंकर रूप में फटा और चारों तरफ हा हा कार मच गई।
ज्वालामुखी का लावा इस कदर सड़कों पर फैल गया कि लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लगभग एक हफ्ते से इस ज्वालामुखी से लगातार लावा निकल रहा है, जो 200 फीट यानी करीब 61 मीटर तक हवा में उछल कर आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है।
यही नहीं अब ये लावा सड़कों पर आ गया है जिससे लोग काफी परेशान हैं। इससे अब तक30 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 2000 के लगभग लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। वीडियो में देखें ज्वालामुखी से कैसे निकली आग की नदी-