
नई दिल्ली: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा येरूशलम को इजरायल की राजधानी घोषित किए जाने के बाद दुनियाभर में हलचल पैदा हो गई है। अमरीका के इस फैसले के बाद कई खाड़ी देशों में इसका विरोध शुरू हो गया है। येरूशलम को फिलिस्तिन और इजरायल दोनों ही अपनी राजधानी बनाना चाहते हैं, लेकिन अमरीका ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी माना है। इसके बाद खबर है कि अमरीका के अलावा नाटो के सदस्य देश भी अब येरूशलम को इजरायल की राजधानी की मान्यता देने का ऐलान कर सकते हैं।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी एम्बेसी तेल अवीव से इस पवित्र शहर में ले जाएगा। ऐसा करके ट्रम्प ने यूएस की सालों पुरानी विदेश नीति में बदलाव कर दिया है। तुर्की, जॉर्डन और फलस्तीनी नेताओं ने इसके गंभीर परिणाम की चेतावनी तक दे डाली है। आगे देखिए येरूशलम की कुछ ऐतिहासिक तस्वीरें
Published on:
08 Dec 2017 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
