टेस्टिंग संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की
वहीं WHO का कहना है कि रूस ने उनके साथ वैक्सीन टेस्टिंग संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की है। WHO को वैक्सीन के तीसरे चरण की टेस्टिंग पर संशय है। संगठन के प्रवक्ता क्रिस्टियन लिंडमियर का कहना है कि अगर किसी वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल किए बगैर ही इसके उत्पादन के लिए लाइसेंस जारी किया जाता हैै, तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।