इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ (World Health Organization WHO) ने दुनिया भर को कोरोना वायरस को लेकर चेताते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे कम समय 5 साल इबोला की वैक्सीन (Corona Vaccines) बनाने में लगा था। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य निकाय ने बयान जारी करते हुए कहा कि "सामान्य तौर पर वैक्सीन बनाने में 8 से 10 साल लगते हैं, लेकिन हम इस समयावधि को और कम करना चाहते हैं। इबोला की वैक्सीन में पांच साल का वक्त लगा। कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए हमारा लक्ष्य 12 से 18 महीने का है। अगर ऐसा हुआ तो यह अद्भुत होगा।"