24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन: ट्रंप का दावा, अमरीकी सेना ने अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को किया ढेर

कासिम अल रिमी ( Qasim Al Rimi ) ‘अलकायदा इन अरब पैनिन्सुले’ ( AQAP ) का संस्थापक था 2015 में अमरीका ने Qasim Al Rimi को सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Feb 2020, 9:15 PM IST

Qasim Al Rimi

Qasim Al Rimi (File Photo)

वाशिंगटन। आतंकरोधी अभियान ( Counter terrorist operations ) के तहत एक बार फिर से अमरीका ( America ) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अमरीका ने यमन ( Yemen ) में ‘अलकायदा इन अरब पैनिन्सुले’ ( AQAP ) के संस्थापक एवं नेता कासिम अल रिमी ( Qasim Al Rimi ) को मार गिराया है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा बताया है कि अमरीकी सैन्य बलों ( American Troops ) ने यमन में आतंकवाद रोधी एक बड़े अभियान के तहत जिहादी समूह ‘अलकायदा इन अरब पैनिन्सुले’ ( AQAP ) के संस्थापक एवं नेता कासिम अल रिमी को ढेर कर दिया। हालांकि ट्रंप ने यह खुलासा नहीं किया है कि अमरीकी सेना ने यह अभियान कब और कहां चलाया।

यमन: सऊदी की अगुवाई में गठबंधन सेना ने हौती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया AIR STRIKE

बता दें कि इसी जिहादी समूह ने अमरीकी नौसैन्य अड्डे ( American naval base ) पर हुए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। 46 वर्षीय कासिम अल रिमी अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ( Al Qaeda chief Ayman al Zawahiri ) का सहयोगी था, जिसे 2015 में अमरीका के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया था।

रिमी पर 1 करोड़ डॉलर का था इनाम

आपको बता दें कि अमरीका ने रिमी की सूचना देने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। गुरुवार को ट्रंप ने कहा 'उसकी मौत एक्यूएपी और अलकायदा की वैश्विक मुहिम को और कमजोर करती है तथा यह हमें उन खतरों को दूर करने की दिशा में और नजदीक लाती है जो ये समूह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पैदा करते हैं।’

मालूम हो कि एक्यूएपी को अलकायदा की सबसे खतरनाक इकाई में से एक माना जाता है। एक्यूएपी लगातार अमरीका पर हमले करने की कोशिश करता रहा है।

यमन: सेना ने हौती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हवाई हमला, 60 की मौत

कुछ दिन पहले 18 मिनट एक वीडियो सामने आया था जिसमें रिमी ने यह स्वीकार किया था कि फ्लोरिडा में अमरीकी नौसैन्य अड्डे पर छह दिसंबर को हुई गोलीबारी के पीछे उसी के समूह का हाथ था। इस हमले में एक सऊदी वायुसेना अधिकारी ने तीन अमरीकी नाविकों की हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि बीते साल के आखिर में अमरीका ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS सरगना अबु बकर अल बगदादी को मार गिराया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.