इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के अनुसार, बीते एक दशक में नाइजीरिया के केबी, सोकोतो, जंफारा और पड़ोसी देश नाइजर के राज्यों में 8 हजार से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। यहां पर दो गुटों के बीच भिड़त देखी गई। ये स्थानीय फुलानी चरवाहों और कृषक समुदायों के बीच संसाधनों पर दशकों से चली आ रही प्रतिस्पर्धा का फल है। हालांकि स्थानी सरकार का कहना है कि सेना के सहयोग से यहां पर डाकुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी गई है।