
Google New Editing Feature: गूगल ने वेब पर गूगल वन (क्लाउड स्टोरेज सर्विस) सब्सक्राइबर्स के लिए पोर्ट्रेट लाइट, पोर्ट्रेट ब्लर और डायनामिक सहित फोटो शेयरिंग और स्टोरेज सर्विस 'गूगल फोटोज' में नए एडिटिंग फीचर जोड़े हैं। कंपनी ने सोमवार को अपने 'गूगल फोटोज' अकाउंट से ट्वीट किया, अभी जारी किया गया है! पोर्ट्रेट लाइट, पोर्ट्रेट ब्लर, डायनामिक, कलर पॉप, एचडीआर और स्काई सुझाव अब वेब पर गूगल वन मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं, ताकि आप सीधे अपने कंप्यूटर से अपनी फोटोज को आसानी से एडिट कर सकें।
कंपनी के सपोर्ट पेज के मुताबिक, 'पोर्ट्रेट लाइट' फीचर पोजिशन और ब्राइटनेस को किसी व्यक्ति के पोर्ट्रेट के हिसाब से एडजस्ट करेगा, वहीं 'पोर्ट्रेट ब्लर' बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करेगा। कई पैलेट से चुनने के लिए स्काई पर क्लिक करें और स्काई में कलर और कंट्रास्ट को एडजस्ट करें। दूसरी ओर, एचडीआर ऑप्शन बैलेंस फोटो के लिए इमेज में ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बढ़ाएगा।
इस बीच, इस साल मार्च में, कंपनी ने घोषणा की थी कि मैजिक इरेजर अब सभी पिक्सेल फोन और आईओएस सहित किसी भी गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। मैजिक इरेजर टूल तस्वीरों में डिस्ट्रैक्शन का पता लगाता है, जैसे फोटो बॉम्बर्स या पावर लाइन्स, ताकि यूजर्स उन्हें आसानी से हटा सकें।
(आईएएनएस)
Published on:
13 Jun 2023, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.