नई दिल्ली: भारत में आधार कार्ड का डाटा सुरक्षित और महफूज रखना सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हिन्दुस्तान में 100 करोड़ से अधिक लोगों के आधार कार्ड UIDAI यानी कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा बनाकर जनता को जारी कर दिए गए हैं। आधार कार्ड की सुरक्षा को खास मद्देनजर रखते हुए UIDAI ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसमें आधार नंबर की पहली 8 डिजिट को आप छिपा सकते हैं। इस नए फीचर से केवल आधार की आखरी 8 डिजिट ही दिखाई देंगी। UIDAI द्वारा लॉन्च किए गए जिस आधार फीचर की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘Masked Aadhaar’ रखा गया है।