नई दिल्ली: सोशल मीडिया आज हर किसी की ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गया है। साल 2010 सेे हर साल 30 जून यानी आज के दिन सोशल मीडिया दिवस मनाया जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया कंपनी मैशेबल ने 30 जून को सोशल मीडिया दिवस केे तौर पर मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर को देखते हुए आज हम आपको सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर बने अमेजिंग रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।