कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के 3 वेरिएंट को पेश किया था। इनमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। वहीं, 26 जुलाई से सेल के लिए आने वाले 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस नए वेरिएंट में बाकी स्पेसिफिकेशन्स पुराने मॉडल की ही तरह ही रहेंगे केवल इसके बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसके फ्रंट पर मौजूद है। ग्राहक इस वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।