Asus ZenFone Max Pro M1 सबसे पहले बात करते हैं। इस फोन को पिछले महीनें लॉन्च किया गया था और अबतक इसे दो बार सेल के लिए Flipkart पर पेश किया जा चुका है। Asus Zenfone Max Pro M1 को दो वेरिएंट में पेश किया गया, जिसमें पहला वेरिएंट 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।