दरअसल, ivoomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iVOOMi iPro लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसकी खासियत यह है कि इसमें फेस अनलॉक और टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग समेत कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं, जो किसी महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलता है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गयी है।