
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी iVoomi ने हाल ही अपने दो नए स्मार्टफोन्स iVOOMi i1 और iVOOMi i1s लॉन्च किए थे जिनमें शानदार फीचर्स दिए गए है। अब कंपनी ने इन दोनों ही हैंडसेट्स के लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन्स के मैट रेड वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। आईवूमी आई1 और आई1एस स्मार्टफोन्स में फिंगरप्रिंट सेंसर और ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं।
मैट रेड color
iVOOMi i1 और iVOOMi i1s के लिमिटेड एडिशन मैट रेड को फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इन नए मैट रेड लिमिटेड एडिशन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल फोन वाले ही हैं। iVoomi i1 की कीमत 5,999 रुपए और iVoomi i1s की कीमत 7,499 रुपए ही रखी गई है।
iVOOMi i1 और iVOOMi i1s के फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस
आईवूमी आई1 और आई1एस में रैम व स्टोरेज को छोड़कर कोई और फर्क नहीं है। आई1 को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और आई1एस को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। इनके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।
आईवूमी आई1 और आई1एस में इनफिनिटी एज डिस्प्ले स्क्रीन
आईवूमी आई1 और आई1एस में 5.45 इंच (640x1280 पिक्सल) एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 18:9 के साथ दी गई है। इन दोनों में 13 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 कार्ड, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ओएस, 3000 एमएएच की बैटरी और ड्यूल सिम सपोर्ट दिए गए हैं। आईवूमी आई1 और आई1एस में फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, वाई-फाई 801.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जी-सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इन नए कलर्स में ये स्मार्टफोन्स यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैं।
Published on:
17 Jan 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट्स रिव्यूज
गैजेट
ट्रेंडिंग
