बता दें कि 2016 में जियो के 4G सर्विस को पेश किया गया था, जिसमें कंपनी ने अपने यूजर्स को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड कॉल, मैसेज और डाटा समेत सब कुछ फ्री दिया था। इसके बाद से ही टेलीकॉम बाजार में डाटा वार जारी हो गया है और सबसे कम कीमत में कितना बेहतरीन डाटा यूजर्स को दिया जा सके इसके लिए हर दिन नए-नए सस्ते डाटा प्लान पेश किए जा रहे हैं।