8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 अगस्त को Jio Phone 2 की पहली सेल, यहां से खरीदिएं फोन

Jio Phone 2 की पहली सेल कल यानी 15 अगस्त से शुरू हो रही है। इसे यूजर्स MyJio App और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते है।

2 min read
Google source verification
jio

15 अगस्त को Jio Phone 2 की पहली सेल, यहां से खरीदिएं फोन

नई दिल्ली:jio phone 2 की पहली सेल कल यानी 15 अगस्त से शुरू हो रही है। इसे यूजर्स MyJio App और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते है। हालांकि फोन को खरीदने से पहले इसे ऐप या वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कराना होगा। Jio Phone 2 को जुलाई में लॉन्च किया गया था।

ऐसे करें Jio Phone 2 रजिस्टर

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके ओपन होने पर आपको Get Now का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद आपको 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूजर्स डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान कर सकते हैं।

दमदार फीचर से लैस है Jio Phone 2

Jio Phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- Vivo Y81 भारत में लॉन्च, 3,260mAh बैटरी के साथ मिलेगा शानदार फीचर

फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फीचर फोन के लिहाज से काफी पावर फुल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।