पावर के लिए फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो, इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में 1,499 युआन करीब (15,300 रुपये) में लॉन्च किया है।