नई दिल्ली: होली पर Vodafone ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर पेश किया है। वोडाफोन के इस ऑफर के तहत अनलिमिटेड प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 100 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ लभी मिलेगा, जब यूजर्स vodafone ऐप से रीचार्ज करेंगे। इसमें 199 रुपये, 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये वाले पैक शामिल हैं, जिसपर 100 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।