1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहाली में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, आठ लोग झुलसे

पंजाब के मोहाली में कुराली औद्योगिक फोकल प्वाइंट की एक रसायन फैक्टरी में आग लग गई। इसमें पांच महिलाओं समेत आठ लोग झुलस गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मोहाली

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 27 Sep 2023, 6:49 PM IST

मोहाली में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, आठ लोग झुलसे

मोहाली में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, आठ लोग झुलसे

पंजाब के मोहाली में कुराली औद्योगिक फोकल प्वाइंट की एक रसायन फैक्टरी में आग लग गई। इसमें पांच महिलाओं समेत आठ लोग झुलस गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर चंडीगढ़ में इन्हें भर्ती कराया गया है। करीब 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इस बीच फैक्ट्री में तीन जोरदार धमाके होने से भी इलाके में भय का माहौल है। अग्निशमनकर्मी धमाके की आशंका के कारण फैक्ट्री नजदीक नहीं जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी में बड़ी मात्रा में रसायन रखा हुआ है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा टीमें और एंबुलेंस मौजूद हैं। इस समय धुएं का गुबार निकल रहा है। इसने एक बड़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया है। इससे लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फैक्ट्री में आग दोपहर करीब 11 बजे लगी और उस समय वहां करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे।

तारपीन तेल ने किया धमाका

फैक्ट्री में तारपीन का तेल रखा हुआ था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि यह तेल के उपयोग की अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब कुछ कर्मचारी इस तेल को ड्रम में डालने लगे तो उसमें अचानक से धमाका हो गया और आग लग गई जिसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। किसी को भी घटनास्थल के नज़दीक नहीं जाने दिया जा रहा है।