पत्र में साफ लिखा है कि अश्वनी कुमार का नाम पंजाब फार्मेसी काउंसिल में दर्ज फार्मासिस्टों की सूची से हटा दिया गया है। इसके लिए फार्मेसी एक्ट, 1948 की धारा 36(1)(ii) का हवाला दिया गया है। काउंसिल ने पत्र के जरिए अश्वनी कुमार को इस फैसले की जानकारी दी है। हालांकि, पत्र में यह नहीं बताया गया कि रजिस्ट्रेशन रद्द करने के क्या कारण रहे। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि अश्वनी कुमार इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं या नहीं। इन सवालों का जवाब काउंसिल के आदेश से ही मिल सकेगा।