जानकारी के मुताबिक, झोटा एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और उन पर गोली चला दी गई। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पहले ही आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी थी।