राज्य सरकार ने राज्य के 2020-21 बजट में अप्रैल महीने के लिए 3360 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान लगाया था, जिसमें जी.एस.टी. का 1322 करोड़ रुपया, पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट का 465 करोड़ रुपया, प्रांतीय आबकारी राजस्व का 521 करोड़ रुपया, मोटर व्हीकल टैक्स का 198 करोड़ रुपया, बिजली कर का 243 करोड़ रुपया, स्टैंप ड्यूटी का 219 करोड़ रुपया और ग़ैर करों से राजस्व 392 करोड़ रुपया शामिल था। हालाँकि, कैप्टन अमरिन्दर सिंह का मानना है कि यह प्राप्तियाँ काफ़ी घटने की उम्मीद है क्योंकि लॉकडाउन के कारण राज्य में ज्य़ादातर आर्थिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। एस.जी.एस.टी., आई.जी.एस.टी., वैट, आबकारी, स्टैंप ड्यूटी और मोटर व्हीकल टैक्सों के रूप में राजस्व प्राप्ति कम हैं और बिजली के उपभोग में कमी आने से अप्रैल, 2020 के दौरान बिजली ड्यूटी के अनुमानित राजस्व में भी 60 प्रतिशत गिरावट आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा दिसंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक बीते चार महीनों का राज्य का लगभग 4400 करोड़ रुपए का जी.एस.टी. मुआवज़ा भी केंद्र सरकार की तरफ बकाया पड़ा है।