23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Special Train: 4 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट आसानी से मिलेगी?

Diwali Special Train News: दिवाली पर लोगों को राहत देने के लिए रेलवे 14 स्पेशल ट्रेन चलाने वाला है। इससे पूर्वांचल से दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का संचालन 4 अक्तूबर से 17 नवंबर तक होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Sep 2024, 7:23 AM IST

14 Diwali special train will run from October 4 to November 17

Diwali Special Train: 4 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें।

Diwali Special Train 2024: पूर्वांचल से दिल्ली व पंजाब के लिए मुरादाबाद होकर 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन 4 अक्तूबर से 17 नवंबर तक होगा। इन ट्रेनों के चलने से दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाएगा।

फिलहाल सैकड़ों यात्री कंफर्म टिकट की किल्लत से जूझ रहे हैं। रेल मंडल के मुरादाबाद, चंदौसी व बरेली स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। साथ ही बुकिंग की सुविधा भी रहेगी।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर संचालन करने का भी प्लान है। नवरात्र के दिनों में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनारस से कटड़ा स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।