
DEMO PIC
रामपुर।लोगों को सहुलियत देने आैर उन्हें बिना किसी बड़ी समस्या के भी थाने में बैठकर घंटों तक पुलिस अधिकारी का इंतजार में बैठकर परेशान होने पीड़ितों के लिए वेस्ट यूपी के रामपुर जिले में एसपी ने बड़ा कदम उठाया है।उन्होंने थाने पहुंचने वाले बुजुर्ग, महिला समेत अन्य लाेगों की सहुलियत के लिए थाने में दो दो महिला पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के आदेश दिए है।इन महिला पुलिसकर्मियों को अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गर्इ है।
रामपुर एसपी शिव हरि मीणा ने चार्ज सम्भालने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जिले के सभी थानों में 2 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति होगी। जो थाने के अंदर आने जाने वाले हर महिला और पुरुष युवक और युवती बुजुर्ग, महिला पुरुष का थाने में आने का कारण पूछेंगे और फिर रजिस्टर में लिख कर उसकी मदद करने वास्ते थाने के एसओ, एसआई, को बताएंगी। एसपी शिव हरी मीणा ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि आज से ही उत्तर प्रदेश डीजीपी का जो आदेश है। वह रामपुर में जमीनी तौर पर उतारने का काम मेरे द्वारा किया जाएगा। इसके लिए मैंने यहां एसपी का चार्ज संभालने के बाद खाका तैयार कर लिया है और उसी पर काम जारी है ।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मौलवी के साथ लाइव शो में मारपीट करने वाली फराह फैज ने इस्लाम धर्म छोड़ने से किया इनकार
हर थाने में तैनात की जाएगी दो दो महिला पुलिसकर्मी
एसपी शिव हरि मीणा ने कहा कि ज़िले के सभी थानों में महिला कांस्टेबल तैनात की जाएंगी। जो थाने में आने वाले पर नजर ही नहीं रखेंगी, बल्कि उनसे थाने में आने का कारण भी पूछेंगी और रजिस्टर में नोट करके उनकी समस्या का निराकरण कराने के लिए संबंधित एसएचआे अौर एसआर्इ को बताएंगी। अगर कोई मारपीट गंभीर मामला सामने आता है। तो तत्काल पुलिस फोर्स भिजवाने का भी काम यह दो महिला कांस्टेबिल करेंगी।आज से ही यह सब लागू कर दिया जाएगा।
एसपी बोले सप्ताह भर में एक दिन निष्पक्षता डे मनाया जाएगा
पहली बार रामपुर में ऐसा होगा जब दो लोगों के बीच जांच अधिकारी आमने-सामने होंगे।शिकायत और तथ्यों को लेकर बातचीत होगी।सही किया है क्या गलत है उसको लेकर आमने-सामने सवाल ही नहीं किए जाएंगे बल्कि तथ्यों को लेकर जो चीज सामने आएगी, उसी को लेकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।इसके लिए सप्ताह में एक बार निष्पक्षता डे मनाया जाएगा इस डे में तमाम ऐसे मामले रखे जाएंगे जिन को लेकर पीड़ित और आरोपी अपनी अपनी बात अपने अपने साक्ष्य जांच अधिकारी के सामने पेश करेंगे।
Published on:
3 Sep 2018, 5:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.