31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 साल की बुजुर्ग महिला ने सपा के इस दिग्गज नेता के पक्ष में खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा, योगी को ठहराया जिम्मेदार

जिलाधिकारी को सौंपा पीएम के नाम खून से लिखा पत्र
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:25 PM IST

rampur news

70 साल की बुजुर्ग महिला ने सपा के इस दिग्गज नेता के पक्ष में खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा, योगी को ठहराया जिम्मेदार

रामपुर। उत्तर प्रदेश के पश्चिम में स्थित रामपुर जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग ने पीएम मोदी को अपने खून से लिखा एक एेसा पत्र भेजा है।जिसके बाद प्रशासन में भी हल चल मच गर्इ है।बुजुर्ग ने यह पत्र पीएम मोदी को सपा के एक दिग्गज नेता पक्ष में लिखकर भेजा है।इतना ही नहीं उन्होंने इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को इसका जिम्मेदार ठहराया है।खून से लिखा ये पत्र बुजुर्ग महिला ने जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के माध्यम से पीएमओ कार्यालय भेजा है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-70 साल की बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए खून से लिखा पत्र जानिए क्यों

बुजुर्ग ने महिला ने पत्र में लिखी ये बात

पत्र में महिला ने अपने लहू से लिखा है की उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, तब से तमाम भाजपाई लोग पूर्व की सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय को लेकर तमाम अनर्गल शिकायतें कर रहे हैं। जिनका कोई आधार ही नहीं बनता।आजम खान , बेबाक, बेदाग, छवि के नेता हैं। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है । ऐसे में हमें योगी आदित्यनाथ जी से कोई आशा नहीं है। कि वह आजम खान साहब के साथ कुछ बेहतर करें।इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उम्मीद है की वही योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिख सकते हैं।यह कह सकते हैं की आजम खान पर लगाए गए आरोपों की जांच किसी सक्षम जांच एजेंसी से कराएं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग-अलग नजर आए।

यह भी पढ़ें-सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक अब इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव !

इस महिला ने पीएम को लिखा है पत्र

प्रधानमंत्री को अपने लहू से पत्र लिखने वाली महिला सपा नेता वीरेंद्र गोयल की पत्नी हैं।फ्रीडम फाइटर की बेटी हैं।जिन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई उम्मीद नहीं है।सपा नेता आज़म खां के बचाव में यह यह पत्र लिखा है।उनका कहना है कि मैं सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री से उम्मीद करती हूं, आशा करती हूं, कि वह मेरे पत्र पर संज्ञान लेकर पूर्व की सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान साहब पर लगाए गए अनर्गल आरोपों की जांच किसी सक्षम एजेंसी से करवाएंगे। ताकि वह दूध का दूध और पानी का पानी अलग अलग कर सके।इसीलिए आज मैंने यह ठाना कि मैं अपने लहू से पत्र लिखूं। महिला ने बताया कि दोपहर जिला अस्पताल गई।जहां से अपना ब्लड ग्रुप चेक करवा कर 5 एम एल खून को एक परखनली में लिया और सपा कार्यालय आ गई।जहां लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है ।और जिला अधिकारी के माध्यम से इस पत्र को पीएमओ कार्यालय भेजा है ।

यह भी पढ़ें-पत्नी की हत्या के बाद खुद किया सुसाइड, ढार्इ पेज पर लिखी हत्या आैर खुदकुशी की वजह

सपा नेता आज़म खान पर लगें हैं यह गम्भीर आरोप

पूर्व की सरकार में राज्यमंत्री रहे शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश हनी समेत सरकंडा के पूर्व विधायक काजिम अली खान उर्फ़ नवेद मियां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम कई रिट हाईकोर्ट में दाखिल की है। वहीं कई प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भेजी है। जिसमें लिखा है की आजम खान ने पूर्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने रसूख का नाजायज फायदा उठाया है। दर्जनों लोगों की जमीनें बिना पैसे दिए आजम के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद जौहर अली ट्रस्ट के नाम रजिस्ट्री करवाई है। वहीं रेत की जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप आजम खान पर लगाया है। जिन आरोपों की जांच उत्तर प्रदेश सरकार करवा रही है। तो कई मामलों में लगातार हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है।