1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक अब इस पार्टी में कर रहा एंट्री!

बीएसपी से की थी राजनीतिक करियर की शुरूआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 11:01 AM IST

noida news

सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक अब इस पार्टी में कर रहा एंट्री!

नोएडा।बहुजन समाजवादी पार्टी से पहली बार विधायक बनकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाला पूर्व बाहुबली विधायक जल्द से इस पार्टी में एंट्री कर सकता है।यह वहीं पूर्व विधायक है जो बसपा से सपा में पहुंच गया था।इसके बाद सपा से विधायक रहने आैर उसके बाद बगावत करने पर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।इसके बाद यह पूर्व बाहुबली विधायक आरएलडी में शामिल हो गया था। लेकिन अब ये पूर्व बाहुबली विधायक अपने भार्इ के साथ इस नर्इ पार्टी में शामिल हो सकता है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-यूपी के सहारनपुर में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा 32 कांवड़िये घायल

ये है वो पूर्व बाहुबली विधायक

ये पूर्व बाहुबली विधायक कोर्इ आैर नहीं बल्कि बसपा से करियर की शुरूआत करने वाले गुड्डू पंडित है। गुड्डू पंडित शुरूआत में बसपा पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे।इसके इन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन इस बीच ही भाजपा के सत्ता में आते ही गुड्डू पंडित की भाजपा नेताआें से उठा बैठ शुरू हो गर्इ थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा के हक में वोट करते हुए सपा में बगावत पर आ गये थे।बगावत करने पर समाजवादी पार्टी ने गुड्डू पंडित आैर उनके भार्इ मुकेश पंडित को बाहर का रास्ता दिखा था।वहीं भाजपा ने भी उन्हें अपनी पार्टी में दाखिल करने से साफ इनकार कर दिया। एेसे में रास्ता न मिलने पर गुड्डू पंडित ने आरएलडी का दरवाजा खटखटाया।वह आरएलडी से विधानसभा चुनाव भी लड़े। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

यह भी पढ़ें-20 साल से छिपकर रह रही थी ये महिला पुलिस को जब चला पता तो उड़ गए होश

अब इस पार्टी में कर सकते है एंट्री

वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित आरएलडी छोड़कर नर्इ पार्टी में ज्वाइंन करने जा रहे है।यह नर्इ राजनीतिक पार्टी कोर्इ आैर नहीं।बल्कि इन दिनों चर्चा में आर्इ अमर सिंह की पार्टी है।चर्चा है कि अमर सिंह अपनी नर्इ पार्टी बनाने जा रहे है।इसी पार्टी में बाहुबली गुड्डू पंडित अपने भार्इ मुकेश पंडित के साथ शामिल हाे सकते है।