इस बीच दोबारा विवाद बढ़ने पर वीपिन ने हैंडपंप का हत्था निकालकर तेजपाल की पत्नी पर दे मारा। इस हमले से तेजपाल की पत्नी नीलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इस दौरान पत्नी को बचाने के लिए पहुंचे भाई और भतीजी पर भी गुस्से में जानवर बन चुके वीपिन ने हमला कर दिया, जिससे वे दोनों घायल हो गए। आनन-फनन में तीनों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। मृतिका नीलू के पिता हरपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीपिन और उसके दो अन्य भाई अशोक और राजीव के खिलाफ भी केस दर्ज कर घटना में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।