मुरादाबाद: पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद अब जल्द ही दुनिया से और तेजी से जुड़ने के लिए हवाई सेवा से भी जुड़ने जा रहा है। जिसको लेकर अब तैयारियां अपने अंतिम रूप में हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि रामपुर रोड स्थित भदासना हवाई पट्टी से पहली उड़ान भरी जा सके। इसके लिए निर्माण निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जिसमें एअरपोर्ट के लिए मूलभूत जरुरी चीजें जल्द पूरा करनी है।