ये होता है अंतर
अभी तक कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट के लिए 72 सीटर के प्रोपेलर विमान उड़ान भर रहे हैं. इन विमानों में खराब मौसम में टर्बोलेंस बहुत ज्यादा होता है, जिससे यात्रियों को काफी डरावना अहसास होता है. वहीं बड़े बोइंग विमानों में टर्बोलेंस काफी कम होता है. बोइंग 737-800 विमान थर्ड जेनरेशन के विमान हैं, जो प्रोपेलर विमानों के मुकाबले काफी एडवांस माने जाते हैं. इसमें 2 जेट इंजन लगे होते हैं.