7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैकेनिक के पास जा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि कार छोड़ पैदल दौड़ पड़ा ड्राइवर

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर स्टेशन को दी बावजूद दमकल की टीम तब घटना स्थल पर पहुंची जब काफी हद तक आग बुझ चुकी थी।
less than 1 minute read
Google source verification
demo

मैकेनिक के पास जा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि कार छोड़ पैदल दौड़ पड़ा ड्राइवर

रामपुर। दिल्ली-नैनीताल हाइवे से सटे बरेली गेट इलाके में अचानक चलती हुई कार में आग लग गई। कार स्वामी ने कार से उतरते ही वहां के दुकानदारों से पानी की टंकी का पाइप लिया और आग बुझाने लगे। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर स्टेशन को दी बावजूद दमकल की टीम तब घटना स्थल पर पहुंची जब काफी हद तक आग बुझ चुकी थी। बाद में दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें : यूपी में अपराधियों पर अब कहर बनकर टूटेगी पुलिस, 606 सब इंस्पेक्टर पुलिस में शामिल

दरअसल, घटना कोतवाली सिविल लाइन इलाके के बरेली गेट की है जहां पर मारूति 800 आल्टो कार स्वामी कार में कुछ मरम्मत का काम कराने जा रहा था। लेकिन मैकेनिक के पास पहुंचने से पहले ही कार में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि तरह से लगी कि कार से शीशे फटने लगे और धुएं का गुब्बार इलाके में छाने लगा।

यह भी पढ़ें : इस बार लेट हो सकती है सैलरी, जानिए कब आएगी

गनीमत यह रही कि कार स्वामी कार के अंदर सकुशल बाहर आ गया। कार स्वामी ने बताया कि वह अपनी कार को मकेनिक के यहां ठीक कराने ले जा रहा था कि अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगने की वजह पेट्रोल टैंक के पाइप लीकीच होना होगा।