27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन खूबियों के साथ अमेरिकी इंजन मालगाड़ियों के लिए पास, स्पीड के साथ बढ़ेगी रेल की आय

मंडल से मालगाडियां 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ेंगी। रोजा में इन इंजनों के लिए आधुनिक लोकोशेड भी बनकर तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Sep 2018, 6:41 PM IST

moradabad

इन खूबियों के साथ अमेरिकी इंजन मालगाड़ियों के लिए पास, स्पीड के साथ बढ़ेगी रेल की आय

मुरादाबाद: रेलवे यात्री सूविधाओं के साथ साथ अपनी आय बढाने के लिए भी लगातार प्रयोग और बदलाव कर रहा है। जिसमें आधुनिक संसाधन भी शामिल हैं। इसी तर्ज पर पिछले दिनों मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने ले लिए अमेरिका में बने इंजन आयात किये गए। जिनका ट्रायल लगभग पूरा हो गया है। अब मंडल से मालगाडियां 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ेंगी। रोजा में इन इंजनों के लिए आधुनिक लोकोशेड भी बनकर तैयार है।

एससी-एसटी प्रमोशन मामला, भाजपा नेता ने दिया ये बड़ा बयान

इंजन पहुंच गए लोकोशेड

डीआरएम् अजय कुमार सिंघल के मुताबिक मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा में बनाए गए लोकोमोटिव शेड में तीस अमेरिकी इंजन पहुंच चुके हैं। अत्याधुनिक इंजनों से ट्रेनों को रफ्तार तो मिलेगी ही साथ ही डीजल की खपत भी कम होगी।

Big Breaking: यूपी के इस शहर में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत से मचा हडकंप

एक साथ इतने इंजनो की हो सकेगी मरम्मत


रोजा में करोड़ों की लागत से पहला लोको शेड तैयार किया गया है। यहां एक साथ 400 इंजनों की मरम्मत की जा सकेगी। अमेरिका की जीके ट्रांसपोरेशन कंपनी से रेलवे का करार हुआ है। अमेरिकी कंपनी से जो इंजन तैयार किए हैं। उनमें 70 प्रतिशत पार्ट्स इंडियन कंपनियों के हैं। रोजा को साढ़े चार हजार एचपी के तीस डीजल इंजन मिले हैं।

अभी और गिरेगा तापमान, इतने दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ये है खासियत

इन इंजनों में सबसे ख़ास बात ये है कि चालक के केबिन में एसी और टायलेट की सुविधा के साथ ही पार्ट्स में कोई खराबी आने पर लाल बत्ती जल जाएगी। साथ ही लोकोमोटिव शेड में भी इसकी जानकारी होगी। जब इंजन मरम्मत को शेड में पहुंचेगा तो इंजीनियरों की टीम को इंजन का खराब पार्ट्स ढूंढने में देर नहीं लगेगी।

सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

तेजी से ट्रैक सुधार हो रहा

मुरादाबाद सेक्शन में पिछले काफी महीनो से रेल ट्रैक सुधार पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। जिससे ट्रेनों का समय पर संचालन हो। क्यूंकि बीते एक साल से टाइम टेबल से उतरी रेलगाड़ियों ने न सिर्फ रेलवे बल्कि सरकार की भी भद्द पिटवाई है। अकेले मुरादाबाद मंडल में दर्जनों गाडियां पिछले दिनों रद्द रहीं। ट्रैक सुधरने के बाद अभी तीन दिन पहले ही ग्यारह महीने से बंद पैसेंजर ट्रेनों को शुरू किया गया है।