1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी से नाराज ग्रामीणों ने उल्टे पांव लौटाया

सांसद के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोष तो लौट गए सांसद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 May 2018, 5:12 PM IST

villagers oppose Satyapal singh

भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी से नाराज ग्रामीणों ने उल्टे पांव लौटाया

संभल. केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भले ही पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर नजर आ रही हो, लेकिन भाजपा नेता के बुरे दिन की आहट आने लगी है। यूपी के संभल जिले के असमोली ब्लाॉक के गांव सैंदरी में इलाके के सांसद सत्यपाल सैनी ने 100 मीटर लंबी सड़क का ‌लोकार्पण करने पहुंचे थे। सड़क का लोकार्पण करने के बाद भाजपा सांसद केन्द्र और राज्य में चल रही अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाना शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में समस्याओं से जूंझ रहे लोगों ने सांसद के इस गुणगान से नाराज होकर गांव के लोगों ने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में ट्रांसफॉर्मर में अचानक लगी ऐसी आग कि लोगों ने पूरा इलाका कर दिया खाली

दरअसल, लोगों की शिकायत थी कि गांव में बिजली की भयंकर समस्या है। 24 घंटे में से कुल 5 घंटे बिजली आ रही है। गांव के लोगों ने सांसद पर फोन रिसीव नहीं करने का भी आरोप लगाया। लोगों का आरोप है पिछले दो माह से गांव में लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। जब परेशानी बताने के लिए सांसद को फोन किया जाता है तो वे लोगों की परेशानी सुनने के बजाए फोन ही रिसीव नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ेंः नोएडा के बाद अब गाजियाबाद पुलिस का रेट कार्ड आया सामने, लखनऊ तक मचा हड़कंप

सांसद के इसी रवैए से नाराज लोगों ने सांसद का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। लोगों और सांसद के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। ऐसे में गुस्साए लोगों से खुद को घिरा हुआ देखकर सांसद सत्यपाल सैनी कार में बैठकर वापस मुरादाबाद चले गए। लोगों का गुस्सा देखने के बाद बैकफुट पर आए सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि वह जल्द लोगों की समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे। हालांकि, घेराव के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया।

यह भी पढ़ेंः रोजे की असलियत आई सामने तो बड़े-बड़े समाजशास्त्री भी रह गए दंग