18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: देश के इस बड़े दलित संगठन ने फूंका सोनाक्षी सिन्हा का पुतला, लगाया ये गंभीर आरोप

मुख्य बातें वाल्मीकि समुदाय पर टिप्पणी का आरोप फिल्म से सीन हटाने की मांग सोनाक्षी सिन्हा पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
moradabad

VIDEO: देश के इस बड़े दलित संगठन ने फूंका सोनाक्षी सिन्हा का पुतला, लगाया ये गंभीर आरोप

मुरादाबाद: एक बार फिर मुरादाबाद में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बवाल हो गया है। इस बार उन पर दलित समुदाय की भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। इसी को लेकर आज सिविल लाइन चौराहे पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंका और उन पर एससी-एसटी एक्ट में कार्यवाही की मांग की है। यही नहीं कार्यवाही न होने पर संगठन ने देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।

पुलिस से भरे थाने में हथियार लेकर अचानक पहुंच गया ये कुख्यात इनामी बदमाश, आगे जो हुआ

दी ये चेतावनी
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के संचालक लल्ला बाबू द्राविड़ ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने वाल्मीकि जी के लिए एक फिल्म अभद्र टिप्पणी की है। जिससे पूरे समाज को आघात लगा है। फिल्म में से वो सीन हटाने के साथ ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर भी मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाए। यही नहीं कार्यवाही न होने पर आगे आन्दोलन की चेतावनी दी है।

धोखाधड़ी का केस दर्ज
यहां बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा पर कटघर थाना क्षेत्र निवासी इवेंट मैनेजर ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज करा रखा है। जिसमें मुरादाबाद पुलिस मुंबई सोनाक्षी सिन्हा का बयान भी लेने गयी थी। लेकिन शूटिंग के चलते उनसे मुलाकात न होने पर अब उन्हें सम्मन जारी किये जाने की कार्रवाई की जानी है।