10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी के इस नेता को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने अब काम भी शुरू कर दिया है,इसमें प्रत्याशियों से पहले सभी लोकसभाओं के संयोजकों को तैनात करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
moradabad

बड़ी खबर: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी के इस नेता को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां अब जमीन पर दिखने लगी हैं। खासकर भाजपा में,क्यूंकि सूबे की 80 सीटों में से उसके पास 73 सीटें हैं। जिस कारण उसकी सबसे बड़ी मशक्कत उत्तर प्रदेश में ही है। खुद भाजपा नेता अभी से 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जिस पर भाजपा ने अब काम भी शुरू कर दिया है,इसमें प्रत्याशियों से पहले सभी लोकसभाओं के संयोजकों को तैनात करना शुरू कर दिया है। इसमें मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा नेता व् मेयर विनोद अग्रवाल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संयोजक बनाया गया है। जिससे उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है।

बच्चे उड़ा रहे थे पतंक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लोगों में चलने लगे लाठी डंडे, देखें वीडियो

प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

बीते नगर निकाय चुनाव में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसके साथ ही वे पुराने भाजपाई भी हैं और इस इलाके में उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद लोकसभा चुनाव में संयोजक बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज लखनऊ में इसकी विधिवत घोषणा की।

बड़ी खबर: भाजपा नेता ने राम मंदिर को लेकर हिंदुओं के बारे में बोल दी विवादित बात, देखें वीडियो

मेयर ने जीत दिलाने का किया वादा

संयोजक बनने के बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसके लिए वो स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ जी जान से जुटेंगे। इसके अलावा जल्द ही सबसे मिलकर रणनीति बनाई जायेगी। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा की सीट जितायेगा।

Big Breaking- इस दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर ने वर्ल्‍ड कप से पहले लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास

सांसद के हैं करीबी

यहां बता दें कि मेयर विनोद अग्रवाल को मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह का करीबी जाना जाता है। हाई कमान के सामने भी विकल्प सीमित होने के चलते पार्टी ने भी रणनीति से काम लिया। क्यूंकि सांसद सर्वेश के मुकाबले अभी कोई नेता प्रतिद्वंदी भाजपा में नहीं है। लिहाजा उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। फिर उनकी अपने क्षेत्र में पकड़ के साथ शहरी इलाके में मेयर को संयोजक बनाकर पार्टी वोट बैंक और पार्टी कार्यकर्ताओं को बांधे रखना चाहती है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग