21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने एडीएम सिटी की विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत, वजह जानकार हैरान रह जायेंगे आप

विधायक ने आरोप लगाया है कि एडीएम सिटी ने न उनका फोन उठाया और न ही काल बैक किया। ऐसा उन्होंने कई बार किया।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद :शहर में इन दिनों शहर विधायक रितेश गुप्ता और एडीएम सिटी में द्वन्द को लेकर खूब चर्चा चल रही है। जिसमें विधायक रितेश गुप्ता ने एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधान सभा स्पीकर को लिखा है। और उन पर कार्यवाही की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि एडीएम सिटी ने न उनका फोन उठाया और न ही काल बैक किया। ऐसा उन्होंने कई बार किया। जबकि वो जनता के किसी काम के लिए उन्हें फोन कर रहे थे। यही नहीं विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की भी बात कही है। कि ऐसे अधिकारी जनता में सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उधर इस मामले में एडीएम सिटी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया और मीटिंग की बात कहकर अपने कार्यालय से निकल गए।

यह भी पढ़ें बड़ी खबर: यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के बायलॉजी और कॉमर्स सेकंड के पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ही आउट

यह भी पढ़ें पंचायत में मूत्र पिलाए जाने के मामले में तीन पर एफआईआर

भाजपा से शहर विधायक रितेश गुप्ता ने अपने गांधी नगर कार्यालय में रोजाना जनता की समस्याएं सुनते हैं। जिसके लिए वे अधिकारीयों को फोन भी करते हैं। रितेश गुप्ता के मुताबिक किसी के काम के लिए हि उन्हें फोन किया था लेकिन न फोन उठाया और न ही जबाब दिया। यही नहीं उन्होंने अपने मोबाइल से मैसेज भी भेजा था। यही नहीं शहर विधायक रितेश गुप्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप भी लगा डाले और कहा कि उन्हें लगातार इस अधिकारी की शिकायतें मिल रहीं हैं। ये जनता का कोई भी काम नहीं कर रहे। इसलिए उन्होंने इसे विशेषाधिकार में नोटिस भेज कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें काम की खबर: अब 9 मार्च से नहीं इस तारीख से शुरू होंगी सीसीएस यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं

यह भी पढ़ें सहारनपुर पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा ली पुलिसकर्मी की जान-देखें वीडियो

उधर सत्ता धारी दल के विधायक का मामला होने से जिले के उच्च अधिकरी भी अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि एडीएम सिटी कमेलश कुमार सिंह ने इस पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

जब इस पूरे मामले में अपर जिलाधिकारी नगर कमलेश कुमार सिंह से बात करनी चाही तो वो कैमरा देखते ही अपने दफ्तर से बाहर निकल गए और कुछ भी बोलने से मना कर दिया ।