मुरादाबाद: जनपद में स्टूडेंट प्रोफाइल प्रिंटिंग के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। घोटाले को अंजाम देने का आरोप बेसिक शिक्षा विभाग के सबसे बड़े अधिकारी पर लगा है। वहीं घोटाला करने का आरोप बीजेपी के कद्दावर विधायक रितेश गुप्ता ने लगाया है। विधायक द्वारा पूरे घोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की है। बीएसए पर आरोप है कि प्राथमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं की जो प्रोफाइल प्रिंटिंग बाकी जिलो में 5 या 6 रुपए के रेट में हुई। उसी प्रिंटिंग को मुरादाबाद के बीएसए ने 12 रुपए 90 पैसे में करवाया है। वहीँ उधर बीएसए सभी आरोपो को गलत बता रहे है।