10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस सांसद की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया दिल्ली रेफर

सांसद की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही आवास की ओर दौड़े समर्थक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Jun 2018, 7:59 PM IST

bjp

भाजपा के इस सांसद की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया दिल्ली रेफर

मुरादाबाद। भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को तबीयत बिगड़ने पर कॉसमॉस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उनके परिजनों को उन्हें चेकअप के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। बुधवार को सांसद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल सांसद को केजीके पुल का लोकार्पण करना था। इसी बीच सांसद को तेज खांसी के साथ पसलियों में दर्द हुआ।

यह भी पढ़ें-भाजपा ने किया ऐसा काम कि आगबबूला हो गए सपाई और सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया ये आरोप, डीएम ने दी सख्त चेतावनी

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम रोक दिया गया और सांसद को तत्काल इलाज के लिए शहर में कांठ रोड पर स्थित कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल सांसद को आराम की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चेकअप के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें-मिशन 2019 में जुटी भाजपा ने सांसदों को दी चेतावनी, नहीं किया ये काम तो कटेगा टिकट

यह भी पढ़ें-बेटी की शादी पक्की कर लौट रही थी महिला, इस वजह से ट्रेन में हो गई मौत

सांसद की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही उनके रतूपुरा स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही भाजपा नेताओं के अलावा जिले के आलाअधिकारियों ने भी सांसद का हालचाल जाना। सांसद के करीबी के अनुसार सांसद को बुधवार सुबह दिल्ली चेकअप के लिए छुट्टी दे दी।

यह भी देखें-पेशी पर आया 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश फरार

कौन हैं कुंवर सर्वेश सिंह
आपको बात दें कि कुंवर सर्वेश सिंह भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वह मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। इससे पहले वह जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से रिकॉर्ड पांच बार विधायक रहे हैं। इनके अलावा उनके पुत्र कुंवर सुशांत सिंह बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। इन्होंने सांसद बनने के बाद ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट छोड़ दी थी। उसके बाद से भाजपा यहां जीतने में सफल नहीं हुई है।