मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही सभी दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर उहापोह शुरू हो गयी है। जिसमें सबसे ज्यादा चुनौती सतारूढ़ भाजपा के लिए बढ़ गयी है,क्यूंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें यूपी से ही मिलीं थी,लेकिन अब परिस्थितियां बदली हुईं हैं तो पार्टी भी उम्मीदवार बदलने के मूड में नजर आ रही है। मुरादाबाद मंडल की 6 लोकसभा सीटों पर भाजपा कई चेहरे बदल सकती है। इसमें रामपुर से सांसद डॉ नैपाल सिंह के नाम पर मुहर भी लग चुकी है कि वे 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगे।