मुरादाबाद: आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां तेज हो गयीं हैं। इनमे सत्तारूढ़ भाजपा की चिंता ज्यादा बढ़ गयी है। क्यूंकि उसके ऊपर 2014 में मिली सफलता को दोहराने के साथ ही सूबे में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का भी दबाब है। और हालिया बीते उपचुनावों में मिली उसे हार ने उसकी शिकन और बढ़ा दी है। जिसके बाद अब भाजपा हर लोकसभा सीट पर जिताऊ उम्मीदवार तलाश रही है। भाजपा को पता है कि सूबे की 80 सीटों के बिना केंद्र में सरकार की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी कड़ी में इन दिनों भाजपा द्वारा रामपुर लोकसभा सीट से यहां से सपा के टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुकी अभिनेत्री जयाप्रदा को उतारने की चर्चा है। लेकिन इसकी पुष्टि न अभी जयाप्रदा के नजदीकी और न ही भाजपा नेता कर रहे हैं। लेकिन तैयारियां शुरू हो गयीं हैं।