3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP BUDGET 2018 : बजट से पहले ही योगी सरकार ने वेस्ट यूपी के तीन जिलों को दी बड़ी सौगात

गठित जनपद संभल, हापुड़ और शामली में ब्लड बैंक की मंजूरी मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Feb 2018, 1:30 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक साल पूरा करने जा रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान सभा में यूपी का बजट पेश किया। जिस पर यूपी भर के सियासी नेताओं के साथ ही आम जन की भी नजर रही। क्योंकि जिस परिवर्तन की बात कहकर भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। वो इस बजट में नजर आता है भी या नहीं। लेकिन बजट से ठीक एक दिन पहले योगी सरकार ने वेस्ट यूपी के तीन जिलों को ब्लड बैंक कि सौगात दी है। जी हां नए गठित जनपद संभल, हापुड़ और शामली में ब्लड बैंक की मंजूरी मिल गई है। इन जिलों में अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसलिए जल्द ही ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगी।

UP BUDGET 2018- आज पेश होगा बजट, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इनको दे सकते हैं बड़ा तोहफा

UP BUDGET 2018: मुरादाबाद के साढ़े तीन लाख बेरोजगार पीतल कारीगरों को योगी सरकार से संजीविनी कि उम्मीद

दरअसल यूपी के चार जनपदों में केंद्र सरकार से ब्लड बैंक की मंजूरी उत्तर प्रदेश सरकार को मिली है। इसमें वेस्ट यूपी के संभल, हापुड़ और शामली के साथ ही अमेठी भी शामिल हैं। अभी तक इन जिलों में पडोसी जनपद से ब्लड बैंक क व्यवस्था कि जाती थी। या फिर निजी ब्लड बैंक से इंतजाम किए जाते थे।

यूपी बजट 2018: विपक्ष केे नेताआें ने कहा- पहले पिछले बजट का वादा पूरा करो
यहां बता दें कि नए जनपदों में अभी सही से जिला अस्पताल नहीं होने से ब्लड बैंक की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब इन जिलों में लगभग लगभग जिला अस्पताल बनकर तैयार है तो वहां ब्लड बैंक भी चालू कर दी जायेगी।

Up Budget 2018: जानिए यूपी बजट में क्या चाहते हैं सहारनपुर के लोग

प्रदेश के लिहाज से आज के बजट देखें तो इसके सवा चार लाख से उपर के पेश होने कि उम्मीद है। इसमें आगामी उपचुनाव और आम लोक सभा चुनावों को लेकर लोक लुभावन स्कीमें दिख सकती हैं। पत्रिका से बातचीत में भाजपा नेताओं ने जो प्रस्ताव सौंपे हैं उनमे मुरादाबाद मंडल में सरकरी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज बड़ा मुद्दा है। जिस पर इस बजट में मुहर लगने कि बात कही जा रही है। यही नहीं रिंग रोड और कई जगह फ्लाई ओवर और नदियों पर पुल का प्रस्ताव भी स्थानीय विधायकों को सौंप रखा है।