रामपुर। रामपुर में मस्जिद के मुतवल्ली और एक कांग्रेस नेता में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई जिसमें कांग्रेस नेता सिफत अली गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती किराया और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक ज़िले के मोहल्ला राजद्वारा स्थित मस्जिद की दर्जनों दुकानो को ग्यासुद्दइन ने नगर के लोगों को किराए पर दी गई हैं। जिसमे एक दुकान घायल कांग्रेस नेता सिफत अली खान की भी है। सिफत अली खान का आरोप है कि दुकानों के मुतबल्ली जो हर माह हमसे किराया लेते हैं उन्होंने हमें बुलाया और किराया बढ़ाने की बात कही। जैसे ही सिफत अली ने एतराज जताया मुतबल्ली समेत उनके साथ पहले से मोजूद दर्जनों लोगों ने उनकी बुरी तरह मारपीट कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनपर चाकू से भी कई बार वार किए गए जिससे वो लूलुहान हो गया।