रामपुर।दिल्ली लखनऊ हाइवे-24 पर अचानक तेज रफ्तार टूरिस्ट की बस अचानक लकड़ी भरे ट्रेक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे जा गिरी। बस गिरते ही चारों तरफ चिखपुकार मच गई। बस में विदेशी नागरीक सवार थे, जो दिल्ली घूमने आ रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही थाना सहजादनागर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।